ढोकला रेसिपी
सामग्री:
- 1 कप बेसन (चने का आटा)
- 1/4 कप सूजी (रवा)
- 1/4 कप दही
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच ENO
ढोकला:
1. सबसे पहले, एक बड़े बाउल में बेसन, सूजी, दही, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, तेल, ENO मिलाकर 10-12 मिनट अच्छे से फेंट लें।
2. अब इसे ढक्कन से ढक्कर 20-22 मिनट के लिए छोड़ दे जिससे यह अच्छे से फर्मेंट हो जाये |
3. फर्मेंट हो जाने के बाद, मिक्सचर को अच्छे से फेंटें।
4. अब, मिक्सचर को तेल लगे हुआ सांचे में डालें और धीरे से स्प्रेड करें, ताकि ढोकला अच्छे से बन सके।
5. ढोकला को भाप में 20-22 मिनट तक पकाएं, और जाँच करते रहे | जाँच करने के लिए टूथपिक/ चाकू से चेक करे |
तड़का:
- 2 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच मोहरी (राय)
- 1/2 चम्मच सफ़ेद तिल
- 1/2 चम्मच हींग (असाफोटिडा)
- 5-6 कढ़ी पत्ते (कटे हुए)
- 1/2 कप पानी
- 1/2 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच नमक
तड़का:
1. ढोकला ठंडा होने पर चाकू की मदद से छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक पैन में तेल गरम करें और राइ , तिल, हींग, और कढ़ी पत्ते डालें।
3. तड़का बनाएं और उसमें पानी, चीनी, और नमक डालें।
तड़का को ढोकला के ऊपर डालें और उसे आपके पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।