रायता को मुख्य खाने के साथ एक अलग व्यंजन के रूप में परोसा जाता है | यह जितनी जल्दी और आसानी से बन सकता है उतना ही यह खाने में स्वाद से भरा हुआ रहता है | इसे बड़े, बुजुर्ग और बच्चे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते है| आप इसको बिरयानी, पुलाव या अन्य व्यंजनों के साथ भी खा सकते है|
यह आपको बहुत पसंद आएगा |आम के सीजन में आम आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जायेगा वैसे आप चाहे तो किसी और फल के साथ मिला कर भी इसी प्रक्रिया से आप घर पर इसे आसानी से बना सकते है |
Raita is served as a separate dish along with the main meal. The quicker and easier it is to make, the more it is full of flavor in the food. It is eaten by people of all ages, elders and children with great fervor. You can also eat it with biryani, pulao or other dishes.
You will like it very much. Mango will be easily available in the market during the mango season, however, if you want, you can easily make it at home by mixing it with any other fruit.
- 2 आम छोटे छोटे टुकड़ों में --2 mangoes cut into small pieces
- 1 चम्मच पुदीना की पत्तियां कटी हुई --1 tsp mint leaves chopped
- 1 छोटा चम्मच अदरक का रस --1 tsp ginger juice
- 2 कप दही-- 2 cups curd
- 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर --1 tsp roasted cumin powder
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर --1/4 tsp black pepper powder
- 1 हरा मिर्च टुकड़े में कटे हुए --1 green chili cut into pieces
- नमक और कालानमक स्वादानुसार --salt and black salt as per taste
आम और पुदीने का रायता बनाने की विधि- How to make Kaccha Aam and Pudina Raita Recipe in Hindi:
1. सबसे पहले दही, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक को मिलाकर अच्छी तरह से फेंट ले|
2.उसके बाद उसमे अदरक के रस और हरी मिर्च के टुकड़ों को मिला दे |
3. इसके साथ ही आप इसमें कटी हुई पुदीने की पत्तियों को भी मिला दे |
4. अंत में इसमें कटे हुए आम के टुकड़ों को डाल कर इसका सेवन करे |
How to make Kaccha Aam and Pudina Raita Recipe in English: -
1. First of all, mix curd, black pepper powder, cumin powder and salt and beat it well.
2. After that add ginger juice and green chili pieces to it.
3. Along with this, you can also add chopped mint leaves to it.
4. In the end, add chopped mango pieces and consume it.
No comments:
Post a Comment